भोपाल। दतिया उपचुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अवधेश नायक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया। चुनाव के दौरान उनसे इसका वादा किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से उनके नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
11 अगस्त को भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक होगी। इसमें दिग्विजय सहित सभी वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। बैठक में आगामी चुनाव और कार्यक्रमों को लेकर होगी चर्चा।
अवधेश नायक 2023 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके पीछे के वजह नरोत्तम मिश्रा से उनका मतभेद माना जाता है। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। हाल ही में नायक ने दतिया चुनाव में हुई भाजपा की हार के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा था।
उपचुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी अवधेश नायक से मिलने भी पहुंचे थे। जिसके बाद सियासी हलचल शुरू हो गई थी। नायक ने इस दौरान कहा था कि उनके पास सभी विकल्प खुले हैं। चुनाव के दौरान एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनसे संगठन में बड़ा पद दिलाने का वादा किया था।










































