आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 2028 में भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इसकी मेजबानी संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड करेंगे। टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कॉम्पिटिशन के दूसरे स्टेज में टीमों की संख्या बढ़ाई जा सके, जिससे सुपर 10 स्टेज में उभरती हुई टीमों की भागीदारी बढ़ेगी। ग्रुप स्टेज में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 20 टीमों के बीच 30 मैच खेले जाएंगे। 20 टीमों को चार-चार टीमों के पांच ग्रुप में बांटा जाएगा। यह ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस्तेमाल किए गए पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप वाले पुराने फॉर्मेट की जगह लेगा। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर 10 स्टेज में पहुंचेंगी।
इसके बाद सुपर-10 राउंड में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। 10 टीमों को 5-5 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। जो राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगे। हर ग्रुप की विजेता टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल की बाकी दो टीमों का फैसला एलिमेनेटर मैचों के जरिए होगा। इसमें ग्रुप में दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों एक दूसरे से भिड़ेंगी और जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइ करेगी। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेताओं की फाइनल में खिताब के लिए भिड़ंत होगी।
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2028 क्वालिफिकेशन
आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 के लिए 12 टीमें साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन और टीम रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर चुकी हैं। ये टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ़्रीका, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज़ और ज़िम्बाब्वे हैं। बाकी बचे 8 स्थान को 16 टीमों वाले ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए भरा जाएगा। जिन आठ टीमें ने साल 2026 के विश्व कप में हिस्सा लिया था और ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन हासिल करने से चूक गईं वो अब सीधे 16 टीमों वाले ग्लोबल क्वालिफायर में पहुंचेंगी। ये टीमें हैं कनाडा, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका।
स्कॉटलैंड को ग्लोबल क्वालिफ़ायर की जगह सीधे यूरोप रीजनल फ़ाइनल में एंट्री मिलेगी। साल 2026 के विश्व कप में उसने विशेष परिस्थितियों में बांग्लादेश की जगह भाग लिया था। ग्लोबल क्वालीफायर में बाकी की 8 जगह रीजनल क्वालीफायर के जरिए भरी जाएगी। अफ्रीका से दो टीमें, एशिया से 2 टीमें, यूरोप से 2 टीमें, अमेरिका से एक टीम और ईस्ट एशिया पैसिफिक से एक टीम ग्लोबल क्वालीफायर में पहुंचेगी।दुबई: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एडिनबर्ग में हुई अपनी सालाना आम बैठक में आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2028 के फॉर्मेट में बदलाव को मंजूरी दी है। आईसीसी बोर्ड ने चीफ़ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी’ से मिली उन सिफरिशों को मंजूरी दी जो आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट से जुड़ी थीं। फॉर्मेट में बदलाव प्रतिस्पर्धा का स्तर और रोमांच बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का नया फॉर्मेट
आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ़्रीका, जिंम्बाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में होने जा रहा है। इसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए तीन स्टेज वाला नए फॉर्मेट लागू होगा। राउंड -1 में टूर्नामेंट के लिए क्वालिफीई करने वाली 14 टीमों में से नीचे की तीन टीमों एक राउंड रॉबिन सीरीज खेलेंगी जिसकी विजेता अगले राउंड में पहुंचेगी। इसके बाद राउंड 2 में बाकी बची 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में राउंड रॉबिन के आधार पर मैच खेले जाएंगे। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में से अगली सबसे अच्छी रैंक वाली टीमें सुपर-7 स्टेज में जाएंगी। राउंड 2 में कुल 30 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सुपर-7 राउंड में सभी टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मैच खेले जाएंगे और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। इस राउंड में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में पहले पायदान पर रहने वाली टीम चौथे और दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। इसके बाद विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2028 का नया फॉर्मेट










































