कुएं से शव बरामद कर पुलिस जांच में जुटी
पद्मेश न्यूज।वारासिवनी। वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शेरपार में एक दुखद एवं रहस्यमयी घटना सामने आई है। जहाँ ४२ वर्षीय महिला मायाबाई राहंगडाले की घर के पीछे स्थित कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात उसे परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेन्द्र राहंगडाले उम्र ५० वर्ष वार्ड नं.२ ग्राम शेरपार निवासी अपने पूरे परिवार में दो बच्चे पत्नी और माता पिता के साथ निवास करता था। जहां रात्रि में सभी भोजन कर सो गए थे सुबह जब उठे तो देखा की घर में माया रहाँगडाले कहीं नजर नहीं आई। जिसकी पतासाजी आस पड़ोसी में की गई वहीं पाइप से संदेह होने पर कुएं में देखा गया तो वह पानी में डूबी हुई थी जिसके मृत्यु हो गई थी। प्रार्थी महेन्द्र राहंगडाले ने पुलिस को बताया कि २६ जुलाई की रात लगभग ८ बजे पूरा परिवार पति, पत्नी, १८ वर्षीय पुत्री साकी एवं १६ वर्षीय पुत्र शशांक खाना खाकर सोने चला गया था। रात करीब १ बजे अचानक बिजली लाइट चली जाने के कारण घर के सभी सदस्य उठकर बाहर आकर बैठ गए थे। उस समय मायाबाई ४२ वर्ष भी सभी के साथ बैठी हुई थीं। कुछ देर बाद बिजली वापस आने पर सभी लोग पुन: अपने.अपने बिस्तरों पर सोने चले गए। २७ जुलाई २०२६ की सुबह लगभग ६.३० बजे जब उसकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि पत्नी मायाबाई अपने बिस्तर पर नहीं थीं। परिजनों ने आसपास एवं पड़ोस में काफ ी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान जब पति घर के पीछे बने कुएं के पास पहुंचे और अंदर झांककर देखा तो कुएं के पानी में पत्नी मायाबाई की साड़ी तैरती हुई दिखाई दी। इसके बाद तुरंत ग्रामीणों एवं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक धनेश वल्के, प्रधान आरक्षक जावेद कुरैशी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही पूर्ण की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाकर मामले में मर्ग क्रमांक ४१/२६ के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा १९४ के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में महिला कुएं में कैसे गिरी यह हादसा था, खुदकुशी या फिर कोई अन्य वजह यह फि लहाल रहस्य बना हुआ है और गांव में चर्चा का विषय है। मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।
महेंद्र राहगंडाले की पत्नी का शव उनके घर के कुएं में मिला है-योगेंद्र ठाकरे
सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र ठाकरे ने बताया कि हमारे ग्राम में रहने वाले महेंद्र राहगंडाले की पत्नी का शव उनके घर के कुएं में मिला है। तो वह भी इस घटना की जानकारी तब लगी जब चार लोगों ने मौके पर जाकर देखा सुबह से महिला गायब थी। उसका पता लगा रहे थे तभी घर में देखा कि बाहर का जो पाइप रहता है वह मोटर के साथ पानी के अंदर गिर गया। इस बात पर संदेह हुआ तो कुएं में गल डालकर देखा गया तो शव ऊपर आ गया सुबह ६ बजे कि यह घटना है। उसे कुएं में परिवार के लोगों ने ही देखा है, यह पूरी तरह से हादसा है किसी ने उसे धक्का नहीं दिया है।
इनका कहना हैं
दूरभाष पर चर्चा में बताया कि शव को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही मामले में पूर्ण कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मर्ग जांच के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा । फि लहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।
धनेश वल्के सहायक उपनिरीक्षक थाना वारासिवनी
बाइट योगेंद्र ठाकरे सरपंच प्रतिनिधि










































