walior Zoo News: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सेंट्रल जू अथारिटी एवं पशुपालन विभाग से चिड़ियाघर को खोले जाने की मंजूरी मिल जाने के बाद शनिवार को नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सोमवार से चिड़ियाघर को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। निगमायुक्त ने बताया कि कोरोनाकाल में लाकडाउन के दौरान चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सेंट्रल जू अथारिटी व पशुपालन विभाग से मंजूरी मिल जाने के बाद इसे खोलने का आदेश जारी किया गया है। चिड़ियाघर में आने वाले प्रत्येक सैलानी को कोविड के नियमों का पालन करना होगा।
ग्वालियर में चिड़ियाघर बच्चाें के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। काेराेना संक्रमण फैलने के बाद जब लॉकडाउन की घाेषणा हुई ताे चिड़ियाघर काे भी बंद कर दिया गया था। इसके बाद अनलॉक की शुरुआत के साथ सभी संस्थान खुल गए, लेकिन गांधी वन्य प्राणी उद्यान आमजन के लिए बंद ही रहा था। लंबे समय से लाेग चिड़ियाघर काे खाेलने की मांग कर रहे थे। इसके चलते अब नगर निगम ने इसे खाेलने का आदेश जारी कर दिया है।
मास्क आैर शारीरिक दूरी जरूरीः चिडियाघर खाेले जाने के आदेश ताे जारी हुए हैं, लेकिन यहां आने वाले सैलानियाें काे काेविड नियमाें का पालन जरूर करना हाेगा। एेसे में बिना मास्क के किसी काे भी चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करना हाेगा। दरअसल एक्सपर्ट के मुताबिक काेराेना का खतरा कम जरूर हुआ है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। एेसे में काेविड नियमाें का पालन करना जरूरी है।