गुरुनानक देव की धुमधाम के साथ मनाई गई जयंती

0

विविध धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के वारासिवनी लालबर्रा मार्ग पर स्थित श्री गुरुनानक धर्मशाला में पुज्य सिंधी पंचायत के द्वारा प्रकाश पर्व गुरूनानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय गुरूद्वारे में प्रकाशोत्सव गुरूनानक जयंती पर भजन कीर्तन कर गुरुनानक धर्मशाला में पाठ किया गया जो दोपहर २ बजे तक चलता रहा। जिसके बाद गुरुवाणी का पाठ कर आरती की गई तत्पश्चात केक काटकर बधाई भजन का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमें स्वजातीय बंधुओं ने बडी संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण किया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत और सिख समाज के स्वजातीय बंधु सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रभात फेरी और बाइक रैली का हुआ आयोजन

नगर के गुरुद्वारे में समस्त स्वजातीय बंधु अलसुबह एकत्रित हुए जहां से प्रभात फेरी निकाली गई जो नगर के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारे में पहुंची। तत्पश्चात १० बजे बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं के द्वारा डीजे की धुन पर बाइक रैली निकाली गई। जो नगर के विभिन्न चौक चौराहों गलियों का भ्रमण कर वापस गुरुद्वारे पहुंची जहां पर रैली का समापन किया गया। इस दौरान युवा वर्ग डीजे पर जमकर झूमते नजर आयें तो वहीं पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के द्वारा भी रैली में शामिल होकर नृत्य किया गया।

शोभायात्रा ने नगर का किया भ्रमण

श्री गुरुनानक धर्मशाला में लंगर के पश्चात शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण कर गुरुद्वारे पहुंची। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। वहीं शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बग्गी में सजे दरबार एवं सामने चल रहे ध्वजवाहक रहे। समाज सदस्यों ने बताया कि गुरूनानक देव की जयंती के अवसर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमारा कर्तव्य है कि गुरूनानक के बताये सत्य उपदेशों का पालन करे एवं उन्होने सभी ईश्वर के बंदे है यह संदेश दिया है। इसलिए सभी गुरू के बताये मार्ग पर चलकर समाज एवं स्वयं का विकास करें वही एकता के साथ रहे।

जनप्रतिनिधियों ने गुरूद्वारे में टेका माथा

गुरूनानक देव की जयंती के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल,पूर्व विधायक डॉ योगेंद्र निर्मल, विधायक विवेक पटेल ,राहुल प्रियंका गाँधी विचार मंच जिलाध्यक्ष जावेद अली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी हाजरी गुरूद्वारे में लगाई। जहाँ सभी ने माथा टेक कर गुरूनानक देव से आराधना कर नगर सहित क्षेत्र की सुख शांति व समृध्दि बनाये रखने की कामना की गयी। वहीं समाज के लोगों को गुरूनानक जयंती पर्व की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here