चांदी 5,000 रुपये उछली, सोना भी चमका, अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव चेक कर लें

0

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। यह तेजी, मजबूत ग्‍लोबल ट्रेंड, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के कारण आई। शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद होने तक सोना चमककर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी चढ़कर 2,74,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार में आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमत में मामूली तेजी दिख रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की तेजी के साथ 1,57,650 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना भी 10 रुपये की तेजी के साथ 1,44,510 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जबकि 18 कैरेट वाला गोल्ड भी 10 रुपये ऊपर 1,18,240 रुपये पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 2,80,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।एमसीएक्स पर भाव

पिछले सत्र में एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 146 रुपये की तेजी के साथ 1,61,059 रुपये पर बंद हुआ। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 925 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये रह गया जबकि 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना 624 रुपये ऊपर 1,64,732 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह 3 जुलाई वाली चांदी 2,537 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,000 रुपये पर बंद हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here