शहीद भगत सिंह शासकीय जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर के परिसर में इन दिनों रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
अभी कुछ दिन पहले ही शहीद भगत सिंह शासकीय जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने पर जिला कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था और यहां के सभी विभागों की स्थिति का जायजा भी लिया गया था एवं कुछ कमियां पाए जाने पर उन्हें दूर करने की बात कही गई थी और जिला चिकित्सालय के सभी विभागों में कलेक्टर सहित प्रशासन के बड़े अधिकारियों का मोबाइल नंबर लिखने की बात कही गई थी जिससे यदि किसी को अपनी परेशानी बताना है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है किंतु अभी तक जिला चिकित्सालय में नबर नही लिखे गये है जिससे इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल नंबर लिखे नही होने से इसकी शिकायत किसी से भी नहीं करने की बात कह रहे है है और वह मोबाइल नंबर परिसर में लिखे जाने की भी मांग कर रहे हैं और अभी कुछ ही दिन बीते हैं की जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर परिसर में लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और जिस प्रकार से ट्रामा सेंटर परिसर में लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर असामाजिक तत्वों के द्वारा रात्रि में चोरी जैसे घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है तो वही कुछ लोग ट्रामा सेंटर परिसर में बैठकर मदिरा का सेवन कर रहे हैं जिसको लेकर इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय विभाग के अधिकारियों से यह मांग की है कि जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर परिसर में विद्युत व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे हो रही परेशानी से आम जनों को राहत मिलेगी
वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा नहीं होने के कारण इसकी शिकायत उनके द्वारा अभी तक नहीं की गई है- शेखर कुमार अग्रवाल
जिसको लेकर इलाज कराने आए मरीज के परिजन शेखर कुमार अग्रवाल बताते हैं कि वह खैरलांजी से अपने परिजन को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बीते 1 सप्ताह से लेकर आए हुए हैं और यहां पर ट्रामा सेंटर परिसर में लाइट की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है रात्रि में यहां पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से असामाजिक तत्वों द्वारा अंधेरा का फायदा उठाते हुए शराब का सेवन करते हैं एवं ऐसी स्थिति में यहां पर महिलाओं का निकलना भी काफी मुश्किल हो गया है यहां पर वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा नहीं होने के कारण इसकी शिकायत उनके द्वारा अभी तक नहीं की गई है वह मांग करते हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर ट्रामा सेंटर में चस्पा किए जाएं एवं परिसर में विद्युत व्यवस्था अति शीघ्र होनी चाहिए
ट्रामा सेंटर के परिसर में प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए- मुकेश कुमार माहेश्वर
इलाज कराने आए मरीज के परिजन मुकेश कुमार माहेश्वर बताते हैं कि ट्रामा सेंटर परिसर में जहां पर शुद्ध पेयजल के लिए फ्रीजर मशीन लगाई गई है वहां पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे रात्रि में पानी के लिए जाने में काफी असुविधा महसूस होती है और अंधेरा पसरा रहता है जिससे पानी के लिए जाओ तो कुछ दिखाई नहीं देता है और वह जिला चिकित्सालय प्रशासन से यह मांग करते हैं कि ट्रामा सेंटर के परिसर में प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए










































