जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कई संगठन और कर्मचारी संगठन अपने-अपने अंदाज में हड़ताल कर रहे हैं वहीं गुरुवार को मध्य प्रदेश न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के द्वारा हड़ताल के दौरान एक अनोखा अंदाज देखा गया जो काफी चर्चा का विषय बना रहा।जहां पर 3 दिनों से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने 1968 में बनी नीलकमल फिल्म के गीत पर आज तुझको पुकारे मेरे गीत की तर्ज पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गीत के माध्यम से अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
प्रद्शनाकारियो का गीत खोले
इस गीत के संबंध प्रदर्शनकारी मनोज कुमार चंद्रवेल ने हम कर्मचारी भाइयों और बहनों के हृदय के उद्गार को इस गीत के माध्यम से मामा हृदय परिवर्तन हो और हमारे लिए कुछ अच्छा अपनी मांगों के लिए 10 वर्ष से संघर्ष किया जा रहा है आज दिनांक कुछ नहीं हुआ है सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है।
बाइट मनोज कुमार चंद्रवेल प्रदर्शनकारी
आपको बताया कि स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित पार्क में 8 मई से प्रदेश व्यापी आह्वान पर मध्य प्रदेश न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा 12सूत्रीय मांगे को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमे वेतन विसंगति स्वै’िछक सेवानिवृत्ति की आयु २५ से घटाकर २० वर्ष किये जाने, सीएचओ को जो इंसेंटिव १५ हजार दिया जा रहा है उसे हमारे संवर्ग में सामान रूप से दिये जाने, अनुकंपा नियुक्ति में प्रशिक्षण बाध्यता समाप्त करने व नियुक्ति के बाद विभागीय प्रशिक्षण दिये जाने, संविदा एवं आरसीएच, एएनएम को शीघ्र नियमित किये जाने, बीईई का नाम परिवर्तित कर खण्ड स्वास्थ्य विस्तार अधिकारी बोले जाने व एएनएम व एलएचव्ही को पूर्व की भांति नर्सिंग केडर के रूप में किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।










































