‘त्रेता युग है या 2026?’, Ramayana में मॉडर्न कैकेयी और शूर्पणखा को देख बिदके लोग- रामानंद सागर से सीख लेते

0

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में है, और लोगों के निशाने पर है। इसके विजुअल इफेक्ट्स से लेकर कास्टिंग, एक्टिंग और VFX तक की आलोचना की जा रही है। लोगों का मानना है कि रणबीर कपूर राम के किरदार में और साई पल्लवी सीता के किरदार में बिल्कुल नहीं जम रहीं। कुछ ने लंकापति के किरदार में यश की पतली आवाज पर भी सवाल उठाए हैं। लेकिन इस सबके बीच साई पल्लवी से लेकर लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह के कॉस्ट्यूम और जूलरी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लारा दत्ता को ‘रामायणम्’ के ट्रेलर में सीधे पल्लू की सिल्क साड़ी पहने दिखाया गया है, और साथ में ब्लाउज। इसी पर सवाल उठने लगा कि आखिर त्रेता युग में ऐसे कपड़े कब थे? इसी तरह साई पल्लवी और रकुल प्रीत सिंह का लुक भी रडार पर है। उनका कहना है कि आखिर त्रेता युग में इतना परफेक्ट मेकअप और बाल कहां से आए? उनका कहना है कि इस मामले में रामानंद सागर से ही सीख ले लेते।

बता दें कि ‘रामायणम्’ में लारा दत्ता, राजा दशरथ की पत्नी रानी कैकेयी का किरदार निभा रही हैं, साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं और रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा का किरदार निभाया है। इस फिल्म की कास्ट के कपड़े और जूलरी रिंपल और हरप्रीत ने डिजाइन किए हैं, जो इससे पहले ‘पद्मावत’ और ‘हीरामंडी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए वार्डरोब डिजाइन कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here