नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दो जीत के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई। अगले 8 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ दो ही जीत मिली है। 10 मैचों में टीम के सिर्फ 8 पॉइंट हैं। सीएसके ने मंगलवार को घर में जाकर दिल्ली को हराया। हालांकि इस हार के बाद भी दिल्ली के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के बचे हुए मैच
| तारीख | मैच | स्थान | समय (IST) |
| 8 मई | दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | अरुण जेटली स्टेडियम | 7:30 PM |
| 11 मई | पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स | एचपीसीए स्टेडियम | 7:30 PM |
| 17 मई | दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स | अरुण जेटली स्टेडियम | 7:30 PM |
| 24 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स | ईडन गार्डन्स | 7:30 PM |
दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ का समीकरण
दिल्ली कैपिटल्स को अभी इस सीजन चार और मुकाबले खेलने हैं। 16 पॉइंट तक पहुंचने पर प्लेऑफ में स्थान पक्का माना जाता है। यानी दिल्ली कैपिटल्स अपने बचे हुए सभी चार मुकाबले को जीत लेती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वर्तमान फॉर्म को देखते हुए दिल्ली के लिए यह आसान तो नहीं होने वाला लेकिन टीम में मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है।










































