दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न

0


संभागीय प्रतियोगिता के लिए जिले के 30 खिलाड़ियों का किया गया चयन
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालाघाट में 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित की गई। विद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी कंचन दास ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 27 जुलाई को बालक वर्ग तथा 28 जुलाई को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताए आयोजित की गईं। जिसका मंगलवार की देर शाम समापन किया गया।आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालाघाट से शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महर्षि विद्यालय, इंग्लिश स्कूल, ग्रीन वैली स्कूल, सरदार पटेल स्कूल, ओजस स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, सांदीपनी स्कूल, तथा गर्ल्स स्कूल किरनापुर के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।28 जुलाई को प्रतियोगिता के समापन पर 15 बालक और 15 बालिकाओं को मिलाकर कुल 30 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी समय में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नरसिंहपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम के बतौर अतिथि मंसूरी, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी आदित्य पंडित, सम्यक जैन, गुप्ता, चंदेल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष गुड्डू कौशल, जिला खेल अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी, विजय बिलोरिया, तूफान सिंह, प्रमोद शरणागत, नवीता मैथ्यू, अंकुश, विजय बोपचे, करुणा ठाकुर सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
00000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here