नेशनल कुबोडो चैंपियनशिप में बालाघाट का शानदार प्रदर्शन

0

मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक,
चार स्वर्ण और चार रजत पदक से बढ़ाया जिले का मान
फोटो
पदमेश न्यूज़। बालाघाट। कानपुर में आयोजित चौथी नेशनल कुबोडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में बालाघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है।प्रतियोगिता में बालाघाट के चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण और 4 रजत सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता का आयोजन 3 एवं 4 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर में किया गया। इसमें मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और बिहार की टीमों के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वर्गों में हिस्सा लिया।

चार खिलाड़ियों ने जीते दो-दो पदक
प्रशिक्षक संतोष पारधी के नेतृत्व में मप्र की ओर से बालाघाट जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें विनीता रंजीत उईके ने एक स्वर्ण एवं एक रजत, रिया उमेश राकेशिया ने एक स्वर्ण एवं एक रजत, उमंग दामोदर जघेले ने एक स्वर्ण एवं एक रजत तथा वेद विशाल मड़ावी ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक हासिल किया।इस तरह बालाघाट के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 8 पदक अर्जित किए, जिसमें चार स्वर्ण और चार रजत पदक शामिल हैं।

प्रशिक्षकों का भी हुआ सम्मान
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रशिक्षकों को आयोजन समिति के अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति विनय कुमार पाठक, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. रफत जुबैर रिजवी, डायरेक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष आनंद किशोर पांडे तथा कुबोडो मार्शल आर्ट इंडिया के जनरल सेक्रेटरी शोभित पांडे सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

जिले में खुशी का माहौल
बालाघाट के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला थागता एसोसिएशन एवं संस्था कराटे स्पोर्ट्स प्रशिक्षण एवं एजुकेशन एसोसिएशन के संरक्षक अनिल धुवारे, जिला अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, उपाध्यक्ष रविंद्र भाटिया, सह सचिव चंद्रकांत पिपलेवार, कोषाध्यक्ष सरिता केवल सोनकर, सदस्य राजेंद्र बल्ले, साक्षी खैरकर, संजू मेश्राम, अनिल सावनकर, सौरभ ठाकुर सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा, केदार ठाकरे, योगेंद्र पटले, अरविंद पटले, धीरज डोंगरे, लव कुमार नागपुरे एवं विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।वहीं शासकीय कन्या माध्यमिक शाला के एम.एल. भलावी, लक्ष्मी मरावी, बिरसोला स्कूल की प्राचार्य इंद्रावती पटेल एवं राकेश तुरकर ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here