पंचायत पोर्टल पर लाल स्याही लगाकर पीएम आवास का पोर्टल कराया बंद

0



पदमेश न्यूज़,बालाघाट।पंचायत पोर्टल पर लाल स्याही लगाकर पीएम आवास का पोर्टल बंद कर,प्रधानमंत्री आवास योजना से कई ग्रामीणों को वंचित करने का एक मामला सामने आया है।जहां की ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौपकर पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर उन्हें आवास से वंचित करने का आरोप लगाया है।मामला रामपायली के ग्राम सिंगोडी का है।जहां की महिलाओं ने मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया है। ज्ञापन सौंपने पहुंची महिला अनीता मेश्राम व किरण गजभिए ने बताया कि ग्राम सिंगोड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल पर पंचायत प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लालसाही लगाकर पोर्टल को बंद कर दिया है, लेकिन फिर भी अभी गांव में करीब 200 ऐसे ग्रामीण है जो कच्चे मकान में निवास कर रहे हैं l, लेकिन पंचायत से सभी के पक्के आवास बन गए हैं करके पोर्टल पर लालसाही लगाकर बंद कर दिया गया है जिसके चलते सैकड़ो ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है और बारिश में डर के साए में जीने को मजबूर है।वही अन्य महिलाओं ने बताया कि बारिश में घर की दीवार गिरने का डर बना रहता है इसके साथ ही मुसीबत के साथ में बारिश का मौसम काटना पड़ता है। 2022 के बाद से पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनके पंचायत का पोर्टल खुलवाया जाए और उन्हें इस योजना का लाभ मिले जिससे कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सके और डर का साया खत्म हो। महिलाओं द्वारा जल्द से जल्द पूरी किए जाने की गुहार लगाई गई है।
00000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here