‘पुलिस ने मेरी पत्‍नी की पसली तोड़ दी’, कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, Video में दिखाए CJP Protest के सबूत

0

मशहूर स्‍टैंडअप कॉमेडियन रौनक रजानी ने मुंबई पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। AIB के हिस्‍सा रहे रौनक ने दावा किया है कि मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ जबरदस्ती की। यही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस ने उन्‍हें धक्का दिया और उनकी पत्‍नी को लात मारे, जिससे उनकी पत्नी हिना मिर्चंदानी की पसलियां टूट गई हैं। रौनक ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसके सबूत भी दिखाए हैं।

रौनक रजानी ने इंस्‍टाग्राम पर एक 5 मिनट का लंबा वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पहली लाइन में ही 22 जुलाई को घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पत्‍नी की पसलियां टूट गई हैं, क्‍योंकि पुलिस ने उनके साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्‍यादती की, लात मारी। 36 साल के कॉमेडियन ने इसके साथ घटना का वीडियो और मुंबई के प्रतिष्‍ठ‍ित ब्रीच कैंडी अस्‍पताल की वो पर्ची भी दिखाई है, जिसमें पसली टूटने की पुष्‍ट‍ि है।

CJP Protest के सपोर्ट में आयशा खान, खुशबू पाटनी संग भी बदसलूकी

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्‍ली में हुए CJP Protest के सपोर्ट में 22 जुलाई को मुंबई में भी एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ था। इस दौरान बॉलीवुड से भी कई सेलेब्‍स वहां पहुंचे थे। बीते दिनों रौनकी तरह ही ‘धुरंधर’ फेम आयशा खान, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी पुलिस की बर्बरता और हिरासत में लिए जाने को लेकर आवाज बुलंद की थी। अब रौनक ने दावा किया है कि एक दूसरे प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाने के दौरान उन्हें और उनकी पत्नी को भी हिरासत में लिया गया था। हालांकि, इस खबर पर अभी तक मुंबई पुलिस ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here