क्या आपके फोन में भी दो सिम लगते हैं? आमतौर पर लोग इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ दो अलग-अलग नंबर रखने के लिए करते हैं। हालांकि आप अपने फोन के डुअल सिम फीचर का इस्तेमाल अगर 5 समझदारी भरे तरीकों से करें, तो आप अपने रोजमर्रा की जिंदगी कोो काफी आसान, सुरक्षित और व्यवस्थित बना सकते हैं।
डुअल सिम फीचर की मदद से ना सिर्फ आप अपनी प्राइवेसी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं बल्कि नेटवर्क की वजह से होने वाली परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा भी पा सकते हैं। चलिए फिर उन तरीकों के बारे में एक-एक कर समझते हैं, जिसकी मदद से आप अपने फोन के डुअल सिम फीचर का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।भारत में मुख्य रूप से दो नेटवर्क सबसे ज्यादा मजबूत हैं। हालांकि, दोनों ही देश के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरह की परफॉर्मेंस देते हैं। ऐसे में आप अपने फोन के डुअल सिम फीचर की मदद से Jio और Airtel दोनों के सिम तैयार रख सकते हैं।
अब आपको करना सिर्फ इतना है कि उस नंबर को हमेशा प्राइमरी रखें जो आपके घर के आसपास या उन जगहों पर बेहतर परफॉर्म करता है, जहां आप ज्यादा समय बिताते हैं। वहीं, दूसरे सिम को स्टैंडबाय पर रखें। उसमें डेटा या वैलिडिटी के कुछ सस्ते पैक्स डलवाकर आप उसे चालू रख सकते हैं। जब कभी आप ऐसी जगह पर हों जहां आपका मुख्य सिम कमजोर पड़े, वहां सेटिंग्स से तुरंत दूसरे सिम पर स्विच कर लें। ऐसा करने पर आप कभी भी नो नेटवर्क वाली स्थिति में नहीं फंसेंगे।













































