अनुपमा’ से घर-घर में प्यार बटोरने वालीं रुपाली गांगुली इस वक्त पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत को लेकर जबरदस्त उत्साहित हैं। इस जीत को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस बताया है। कोलकाता में एक बंगाली हिंदू परिवार में जन्मीं रुपाली बीजेपी की सपोर्टर हैं और वो कह चुकी हैं कि इस बार बंगाल ने डर पर लोकतंत्र को चुना है। यानी उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को डर का प्रतिनिध्व करने वाली पार्टी बताया है।
अब रुपाली ने एक और ट्वीट ‘एक्स’ पर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ महिला और पुरुष रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। ये लोग पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर अपनी खुशियां कुछ इस तरह जता रहे हैं कि वे अपनी आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे। वीडियो में एक महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा करती दिख रही हैं।










































