जबलपुर। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर और पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने एक महत्वपूर्ण ट्रेप कार्रवाई की है।4000 रुपये की रिश्वत मांगी
आवेदक नरेंद्र कुमार डोहरे, जो कि सहायक शिक्षक हैं, ने आरोप लगाया कि आरोपी लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े ने उनसे 4000 रुपये की रिश्वत मांगी।
सत्यापन के बाद, आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया
घटना 24 जून 2026 को शा. उ. मा. वि. कायदी, वारासिवनी, बालाघाट में हुई। आवेदक की वेतन विसंगति का एरियर जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक 94085 रुपये बना था, जिसमें से 66557 रुपये पहले ही मिल चुके थे। शेष 27528 रुपये निकालने के लिए आरोपी ने रिश्वत की मांग की। सत्यापन के बाद, आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए और टीएलओ निरीक्षक जितेंद्र यादव शामिल थे।
रिश्वत की मांग करे, तो वे कार्यालय या दूरभाष पर संपर्क करें
लोकायुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत की मांग करे, तो वे कार्यालय या दूरभाष पर संपर्क करें।










































