महामहिम राष्ट्रपति की प्रेरणा से गोंडीटोला बुट्टा ह में विशाल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। श्री सत्य सांई सेवा संगठन भारत द्वारा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के दिशा-निर्देशन व प्रेरणा से देशव्यापी आदिवासी महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस महाभियान के अंतर्गत देशभर के ५००आदिवासी बाहुल्य गांवों का चयन किया गया है, जिसमें बालाघाट जिले के श्री सत्य सांई सेवा संगठन द्वारा ५ आदिवासी गांवों को गोद लिया गया है। वहीं तीन वर्षों तक निरंतर चलने वाले इस गरिमामयी सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को श्री सत्य सांई सेवा संगठन लालबर्रा के द्वारा जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोंडीटोला (बुट्टा हजारी) में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर श्री सत्य सांई सेवा संगठन लालबर्रा के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। आयोजित शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा ग्रामीण एवं विशेषकर आदिवासी महिलाओं के स्वास्थ्य की गहनता से नि:शुल्क जांच की गई। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयां मुफ्त में वितरित कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। वहीं शिविर में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों व स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को इस विशेष अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग रहें। किसी भी प्रकार की बीमारी या तबियत खराब होने पर झाड़-फंूक या लापरवाही के बजाय तत्काल योग्य चिकित्सकों से ही उपचार करवाने की सलाह दी है। वहीं इस आदिवासी बाहुल्य गांवों में आदिवासी महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत श्री सत्य सांई सेवा संगठन द्वारा तीन वर्षोंतक निरंतर नि:शुल्क सेवाएं दी जा रही है। ताकि सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

बाईट – १ अमित तिवारी जिलाध्यक्ष – श्री सत्य सांई सेवा संगठन लालबर्रा।
२ शिव गौतम पदाधिकारी – श्री सत्य सांई सेवा संगठन लालबर्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here