मारपीट में ५८ वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

0

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच, पीडि़त परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम गर्रा में २० नवंबर की सुबह घर में घुस कर मारपीट की घटना में 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश पिता मोतीलाल खरे के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पड़ोसी रेखलाल राघड़े एवं उसके परिवार के सदस्यों पर मारपीट कर रमेश खरे की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पिता मोतीलाल खरे ग्राम गर्रा के वार्ड क्रमांक १८ में अपने परिवार के साथ निवास करते हैे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, रमेश खरे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण.पोषण करते थे। बताया जाता है कि २० नवंबर की सुबह वह प्रतिदिन की तरह अपनी दैनिक दिनचर्या पूरी करने के बाद बस्ती की ओर गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद वह अपने घर के सामने बनी छपरी में बैठ गए। इसी दौरान सामने रहने वाले पड़ोसी रेखलाल राघड़े अपने परिवार के सदस्यों के साथ रमेश के घर पहुंचे और रमेश खरे एवं उनकी पत्नी राजवंती खरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार मारपीट के बाद रमेश खरे की हालत बिगड़ गई। उन्हें उठाकर पानी पिलाने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पड़ोसी रेखलाल राघड़े एवं उसके परिवार पर मारपीट कर रमेश खरे की जान लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। फि लहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है तथा मौत के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

मेरे दादा को मेरे सामने ही लात से मारा-प्रेम खरे

प्रेम खरे ने बताया कि मृतक मेरे दादा है मैं स्कूल जाने के लिए घर से निकल रहा था तभी हमारे घर के सामने वाला रेखलाल राघडे परिवार के साथ में हमारे घर में आया और गाली देने लगा। जिसे उसके परिवार वाले ले जा रहे थे तो वह आक्रोश में गाली दे रहा था और उसने मेरे दादा को लात से मारा फि र मैं स्कूल चले गया। जहां १२ बजे मेरे पिताजी ने आकर बताया कि दादा की मौत हो चुकी है वह मुझे बुलाने आए थे।

मेरे पति को घर में आकर मारा तभी मौत हो गई-राजवंती खरे

मृतक की पत्नी राजवंती खरे ने बताया कि रेखलाल राघडे के द्वारा मारपीट की गई उन्होंने मेरे पति को घर में आकर मारा है। करीब १० बजे यह बस्ती के तरफ गए हुए थे वहां से आए फि र सामने बैठे थे तो सामने घर वाले ने आकर उन्हें और मुझे बहुत मारपीट की। जबकि कोई रंजीश और झगड़ा नहीं था वह लोग अचानक ही गाली देने लगे मारपीट के बाद वह चले गये। फि र मैं आकर अपने पति को पानी पिलाने लगी तो वह नहीं पी रहे थे आसपास के लोगों ने भी देखें यही सामने उनकी मौत हो गई थी। मारपीट करने रेखलाल पूरे परिवार के साथ यानी वह उसकी बीवी और बच्चे सभी आए हुए थे। उनके द्वारा बैल जोड़ी खरीदी गई है उस पर मेरे पति ने कहा होगा कि तुमने बैल जोड़ी लाए हैं इसी बात को लेकर वह गाली देकर मारने लगा हमारे घर में आकर हमें न्याय चाहिए।

इनका कहना हैं

दूरभाष पर बताया कि रमेश खरे के मामले में मर्ग जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त होने की है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

विनोद यादव थाना प्रभारी रामपायली

बाइट प्रेम खरे मृतक का पोता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here