मुरैना में दो सालों ने जीजा को पेड़ से बांधा, कपड़े उतारकर डंडों से पीटा, साली के साथ है छेड़खानी का आरोप

0

भिडौसा गांव की है घटना

मुरैना पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसा गांव में गत सोमवार को घटी, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। सिहोनिया थाना प्रभारी अतुल परिहार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोनू वाल्मीकि (25) और गोलू वाल्मीकि (22) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

सालों ने बांधकर पिटाई की

परिहार ने बताया कि कीचाल निवासी नंदकिशोर वाल्मीकि (27) 13 जुलाई को अपने ससुराल भिडौसा गांव पहुंचा था, जिसके कुछ घंटों बाद उसके दोनों सालों ने पारिवारिक विवाद के चलते उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here