मेहदूली के शासकीय गार्डन को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि पर भी पुलिस ने नही की कार्यवाही

0

शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। ग्राम पंचायत मेहदुली के शासकीय गार्डन को नुकसान पहुंचाने के मामले में जनपद पंचायत वारासिवनी के द्वारा जांच कर पुलिस को कार्यवाही के लिए पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक कार्यवाही नहीं होने का मामला सामने आया है। शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा यह मामला अब ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जनपद पंचायत वारासिवनी के निरीक्षण में गार्डन के सात सीमेंट के खंभे और लगभग ३० फ ीट तार जाली क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद भी अधिकारी कर्मचारी मौन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मदनलाल राहंगडाले ने २ नवंबर को अपनी शिकायत में बताया था कि ग्राम पंचायत के द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शासकीय आबादी भूमि पर मकान निर्माण के लिए स्थान बताया गया था। उक्त स्थान ग्राम पंचायत के शासकीय गार्डन से लगभग ५० मीटर की दूरी पर स्थित है। मकान निर्माण के लिए नींव खोदने जब वे मौके पर पहुंचे तब ग्राम महेदुली निवासी ताराचंद पिता कोदूराम ठाकरे ५३ वर्ष एवं जयराम पिता गंगाराम ठाकरे ४९ वर्ष के द्वारा कथित रूप से उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। विवाद के दौरान जेसीबी मशीन बुलवाकर ग्राम पंचायत के शासकीय गार्डन को नुकसान पहुंचाया गया। गार्डन के पेड़ काटे गए, बिजली के पोल उखाड़े गए तथा सुरक्षा के लिए लगाई गई तार जाली तोडक़र क्षति पहुंचाई । साथ ही शिकायतकर्ता को दोबारा उक्त स्थान पर दिखाई नहीं देने की धमकी दिए जाने की बात कही गई थी। मदनलाल राहंगडाले ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की थी।

निरीक्षण करने के बाद भी नही हो रही कार्यवाही ग्रामीणों म्में आक्रोश

मामले में ३ नवंबर को जनपद पंचायत वारासिवनी के द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण कर जांच की गई। इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वारासिवनी ने ६ नवंबर २०२६ को थाना प्रभारी रामपायली के नाम आधिकारिक पत्र जारी किया। पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत मेहदुली के सुंदरटोला स्थित शासकीय गार्डन के चारों ओर सीमेंट के खंभे एवं तार जाली लगाई गई थी। निरीक्षण के दौरान ग्राम के ताराचंद पिता कोदूराम ठाकरे के द्वारा जेसीबी मशीन से गार्डन के सात खंभे एवं लगभग ३० फीट तार जाली तोडक़र अलग किए जाने की बात सामने आई। शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से पहले संबंधित व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत से किसी भी प्रकार की अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी और पंचायत के संज्ञान के बिना शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। उक्त कृत्य के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा थाना रामपायली में एफ आईआर दर्ज कराए जाने का उल्लेख करते हुए थाना प्रभारी से नियमानुसार कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। इसके बावजूद शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में अब तक कोई ठोस कार्यवाही सामने नहीं आई है। जनपद पंचायत द्वारा मौके का निरीक्षण कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की बात अपने आधिकारिक पत्र में दर्ज किए जाने के बाद भी पुलिस की ओर से प्रभावी कार्यवाही नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

शिकायत की निष्पक्ष जांच नही हुई तो करेंगे आंदोलन- मदनलाल राहगंडाले

शिकायतकर्ता मदनलाल राहगंडाले ने बताया कि हमारे गांव की मेहदूली के सुंदर टोली में ताराचंद ठाकरे ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेसीबी के माध्यम से गार्डन जो पंचायत का है उसे क्षति पहुंचाई है। जिसकी हमने शिकायत किये थे उस पर जनपद पंचायत के द्वारा थाने में एक पत्र कार्यवाही के लिए भेजा गया है परंतु अभी तक कार्यवाही नहीं की गई है। पंचायत की शासकीय संपत्ति किसी निजी व्यक्ति की संपत्ति नहीं बल्कि पूरे गांव की सार्वजनिक धरोहर होती है। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा बिना अनुमति शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होना आवश्यक है। हम चाहते हैं की पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही नही हुई को आंदोलन भी करेंगे।

इनका कहना है

दूरभाष पर चर्चा मेंं बताया की अभी थाने में जनपद पंचायत वारासिवनी का पत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। यह मामला हमारे संज्ञान में है ,इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी मौका निरिक्षण भी किया गया हैं पत्र मिलते ही कार्यवाही की जायेगी।

कलशराम उइके उपनिरीक्षक थाना रामपायली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here