मॉडल सीएलएफ मातृधाम महिला आजीविका संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न

0

भव्य रैली ने किया नगर भ्रमण, स्वसहायता समूह की महिलाओं के स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर जोर

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय स्थित मॉडल सीएलएफ मातृधाम महिला आजीविका संगठन लालबर्रा की वार्षिक आमसभा शनिवार को मानपुर स्थित लॉन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में संगठन की प्रबंधक श्रीमती ममता चौहान, अन्य पदाधिकारियों तथा २५ ग्रामों से आई स्व-सहायता समूहों की महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉडल सीएलएफ मातृधाम महिला आजीविका संगठन कार्यालय से निकाली गई एक भव्य रैली से हुआ। रैली ने नगर मुख्यालय का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया और कार्यक्रम स्थल मानपुर पहुंची। जिसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा माँसरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ हुई। आयोजित वार्षिक आमसभा में संगठन के वर्षभर के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया और विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा किये गये कार्योंकी समीक्षा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि महिलाएं शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर किस प्रकार स्वावलंबी और सशक्त बन सकती हैं। वहीं कृषि विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग की जानकारी महिलाओं को प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं को संगठित रहकर कार्य करने तथा आजीविका संवर्धन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। चर्चा में मॉडल सीएलएफ मातृधाम की प्रबंधक श्रीमती ममता चौहान ने बताया कि आमसभा के दौरान वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ-साथ आगामी वर्ष की कार्ययोजना भी तैयार की गई है। । साथ ही यह भी बताया कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य इन योजनाओं का पूरा लाभ महिलाओं तक पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्तऔर स्वावलंबी बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here