मोल्लकी के एक्टर Amar Upadhyay की एक फोटोशूट से चमकी किस्मत, Jaya Bachchan ने ऑफर किया था पहला टीवी शो

0

टेलीविजन जगत के जब भी चर्चित चेहरों की बात आती है तो इसमें एक नाम अमर उपाध्याय का भी आता है। अमर उपाध्याय को छोटे परदे के दिग्गज कलाकारों में गिना जाता है। अभिनेता अमर एक्टिंग की दुनिया में करीब 3 दशक से एक्टिव हैं। बात उनकी पॉपुलैरिटी की करें तो अमर उपाध्याय को मशहूर टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लिए जाना जाता है। अमर उपाध्याय ने इसमें मिहीर विरानी का रोल निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। स्मृति ईरानी के साथ अमर उपाध्याय की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यहां तक कि आज भी उनको कई दर्शक इसी नाम से पहचानते हैं। 

अमर उपाध्याय ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में 2000 से 2002 तक काम किया। वैसे अगर आप सोच रहे हैं कि ये उनका पहला टीवी शो था तो ऐसा नहीं है। अमर उपाध्याय ने साल 1993 में पहले अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने शुरुआत में कुछ मॉडलिंग असाइनसमेंट में काम किया और इसी की बदौलत उनको पहला टीवी शो ऑफर हुआ। 

जया बच्चन ने दिया पहला ब्रेक
अभिनेता अमर उपाध्याय को पहला ब्रेक बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने दिया था। जी हां, खुद अमर उपाध्याय ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। अमर उपाध्याय  ने बताया था कि एक मैग्जीन में जया बच्चन ने उनकी तस्वीरें देखी थीं। तभी जया ने उनको कॉल किया था और टीवी शो देख भाई देख के लिए साइन किया था। देख भाई देख 90s के दशक का सुपर डुपर हिट सीरियल रहा था और इसी से अमर उपाध्याय का करियर चल पड़ा था। 

20 साल बाद फिर मिलाया एकता कपूर के साथ हाथ
मशहूर एक्टर अमर उपाध्याय फिलहाल एकता कपूर के नए शो मोल्लकी में नजर आ रहे हैं। शो के लिए अमर अब 20 साल बाद एकता कपूर संग दोबारा काम कर रहे हैं। शो मोल्लकी की कहानी 18 साल की एक लड़की पुर्वी (प्रियल महाजन) की जिंदगी पर आधारित है जिसे बेच दिया जाता है और उससे दोगुनी उम्र के शख्स विजेंदर (अमर उपाध्याय) से उसकी शादी करवा दी जाती है। 

बात पर्सनल लाइफ की करें तो अमर उपाध्याय ने हेतल से शादी की है। जो कि पेशे से डॉक्टर हैं। कपल के 2 बच्चे हैं। आपको बता दें, अमर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें ढूंढते रह जाओगे, दहशत, सेंसर, धंध: द फॉग, जोड़ी क्या बनाई वह वाह रामजी, एलओसी कारगिल शामिल हैं। अब वो फिल्म बॉब बिस्वास, कागज और अब अनीस बजमी की फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here