मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर किया नमन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद

0

मंसूरी वेलफेयर एवं मुस्लिम वेलफेयर शिक्षा सोसाइटी के कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम,
बच्चों, शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
फोटो
पदमेश न्यूज़। बालाघाट।भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मंसूरी वेलफेयर एवं मुस्लिम वेलफेयर शिक्षा सोसाइटी के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, समाजसेवियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए मौलाना आजाद के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के देश की आजादी में योगदान तथा स्वतंत्र भारत में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद ने शिक्षा को समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना। उनका मानना था कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि समाज में ज्ञान, जागरूकता और समान अवसरों का विस्तार हो सके।वक्ताओं ने कहा कि मौलाना आजाद का शिक्षा के प्रति समर्पण, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण में योगदान आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा समाज में शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में जनाब रिजवान खान, जनाब हाजी खालिद साहब, जनाब हाजी रशीद जमा खान, अविनाश सैंडल सहित समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मौलाना आजाद के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा के प्रसार में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here