बॉलीवुड अदाकारा ममता कुलकर्णी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो जम्प सूट पहनकर 90s के गानों पर नाचती दिख रही हैं। इस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है।बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक में एक हीरोइन आई थी, जिसका नाम ममता कुलकर्णी था। ममता कुलकर्णी ने सुपरहिट फिल्मों के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया लेकिन जल्द ही उनका नाम विवादों से घिर गया और वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। कुछ समय पहले अचानक से वो चर्चा में आईं जब लोगों को पता चला कि वो साध्वी बन चुकी हैं। ममता ने 2025 के महाकुंभ के दौरान सन्यास भी लिया था जिसके बाद सभी की आंखें खुली रह गई थीं। ममता कुलकर्णी को साध्वी के रूप में देखकर हर किसी ने मान लिया कि अब उनका एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से कोई रिश्ता नहीं रहेगा लेकिन इस वक्त इंटरनेट पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान और परेशान है क्योंकि ममता तो साध्वी बन चुकी थीं। Mamta Kulkarni का डांसिंग वीडियो हुआ वायरल
अदाकारा ममता कुलकर्णी बीते दिनों राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं, जहां से उनके कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में ममता कुलकर्णी 90 के दशक के कुछ हिट गानों पर थरकती दिखाई दे रही हैं। ममता कुलकर्णी का ये डांसिंग वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि वो वीडियो में जम्प सूट पहनी दिख रही हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि जब ममता साध्वी बन गई थीं तो वो स्टाइलिश कपड़ों में बॉलीवुड गानों पर क्यों थिरक रही हैं।एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, “ये तो धर्म के रास्ते पर चल दी थीं और भगवा कपड़े पहन लिए थे… इन्हें क्या हो गया है?” तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, “बॉलीवुड स्टार्स पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ये गिरगिट की तरह कभी भी पलटी मार सकते हैं।” ममता कुलकर्णी की वीडियो पर लगातार इसी तरह के कमेंट आ रहे हैं और लोग उन पर गुस्सा जता रहे हैं। वैसे आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।






































