‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत जिला व विकासखंड स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत जिला मुख्यालय सहित विभिन्न विकासखंडों में 28 से 30 अगस्त तक खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल एवं कल्याण विभाग द्वारा जिला खेल अधिकारी राहुल बरेसा के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।जिला मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम के कराते हॉल में कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जिला खेल अधिकारी सहित खिलाड़ियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में लगभग 60 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रतियोगिता समापन अवसर पर विजेता एवं सहभागी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कराते प्रशिक्षक संतोष पारधी के मार्गदर्शन में जिले के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न हुई।
कटंगी में खो-खो और फुटबॉल प्रतियोगिताएं
इसी क्रम में विकासखंड कटंगी में भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक एम.एल. भलावी, ब्लॉक युवा समन्वयक संतोष पारधी सहित अन्य सहयोगियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं ग्राम बनेरा में सरपंच, खेल प्रशिक्षक आनंद रोकड़े सहित अन्य युवाओं के सहयोग से खो-खो एवं फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लक्ष्मी मेरावी, पुस्तलता शेडे, उषा मासूरकर, अनीता देशमुख, दुर्गा रंहगडाले सहित खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने सहभागिता की। जिला खेल विभाग के योगेंद्र पटले, केदार ठाकरे, अरविंद पटले, धीरज डोंगरे, दीपक औचट, लव कुमार नगपुरे, दिव्या मोहारे, शुभम मनेश्वर, संजू मेश्राम, मौली कावेरी, ईशा चौरागढ़, डॉली माहुरकर, नेहा झाडे, सतीश, शिवम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।









































