रूस-यूक्रेन में रातभर हुए मिसाइल और ड्रोन हमले, 7 लोगों की हुई मौत; दर्जनों घायल

0

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से युद्ध छिड़ा हुआ है। बीती रात को मामला उस वक्त गर्मा गया जब दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से युद्ध छिड़ा हुआ है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों एक-दूसरे पर सैन्य बढ़त हासिल करने के उद्देश्य से जमकर कहर बरपा रहे हैं। बीती रात रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के खिलाफ ऐसी तबाही मचाई कि उसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

मासूम सहित दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, दोनों देशों की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए। रूस के सीमावर्ती बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए। घायलों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है।

वहीं, यूक्रेन के खारकीव शहर के साल्तिव्स्की जिले में रूसी मिसाइल एक इमारत से जा टकराई। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव के अनुसार, हमले में दो लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह शहर ओडेसा में भी बड़े पैमाने पर हमला हुआ। स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह किपर ने बताया कि शहर और आसपास के इलाकों में दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया, जिसमें आठ लोग घायल हुए।पश्चिमी देशों से हथियार मांग रहे जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लंबे समय से पश्चिमी देशों खासकर अमेरिका से अतिरिक्त पैट्रियट सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। बकौल जेलेंस्की, नागरिकों को रूसी हमलों से बचाने के लिए इसकी बेहद जरूरत है। यूक्रेन के रूस के खिलाफ लंबी दूरी के ड्रोन हमले जारी हैं। इन हमलों में रूसी ऊर्जा ढांचे, देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनियों में से एक वाइल्डवरीज और रूस के अंदर स्थित अन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि उसके रातभर के हमलों में खारकीव क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन के गोदामों के अलावा ओडेसा बंदरगाह पर यूक्रेनी सेना के ईंधन डिपो और सैन्य सामग्री के भंडार को निशाना बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here