विधायक अनुभा मुंंजारे ने चिचगांव के माध्यमिक स्कूल का किया निरीक्षण१५ लाख का नवीन भवन बनकर तैयार, नही लग रही कक्षाएं, जर्जर स्कूल भवन और शिक्षक की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने बुधवार शाम ग्राम पंचायत चिचगांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। विधायक ने शासकीय हाई स्कूल चिचगांव में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए वाटर फिल्टर का विधिवत लोकार्पण किया। जिसके बाद शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन की बहदाली और प्रधानपाठक की गैर जिम्मेदारी पर कड़ी फटकार भी लगाई है। विधायक श्रीमती मुंजारे ने हाई स्कूल का निरीक्षण करने के बाद गौण खनिज मद से स्वीकृत लगभग १५ लाख की लागत से बने नवीन भवन का निरीक्षण करने पहुंचीं। एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के लिए निर्मित इस ३-कमरा अतिरिक्त भवन को देखकर वे व्यथित नजर आई। यह भवन दो साल पूर्व बनकर तैयार हो चुका है और इस स्थान पर प्राथमिक स्कूल का संचालन होना है लेकिन अब तक इस नवीन भवन में कक्षाएं प्रारंभ नही होने के कारण देख-रेख के अभाव में भवन के आसपास झाडिय़ा उग आई है और भवन खराब हो रहा है। इस तरह से लाखों रुपये की सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद, प्रशासनिक अनदेखी के कारण यहां शाला भवन संचालित नहीं होने पर चिंता जाहिर करते हुए। विधायक श्रीमती मुंजारे ने कहा कि शासकीय संपत्ति की इस तरह दुर्दशा होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके कारणों की समीक्षा की जायेगी।

समय से पहले गायब प्रधानपाठक को फोन पर लगाई फटकार

शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल का भवन जीर्णशीर्ण हो चुका है और छत से पानी टपकता है। जब विधायक ने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर विधायक और उनके साथ मौजूद जनप्रतिनिधि स्तब्ध रह गये। शाला भवन पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था और छत से पानी टपकने से रोकने के लिए उस पर तिरपाल/पन्नी ढांक कर रखी गई थी। इस तरह से जर्जर भवन एवं टपकती छत के नीचे बच्चें पढ़ाई कर रहे है। जबकि नवीन भवन बनकर तैयार है उस भवन में स्कूल संचालित नही करने एवं निरीक्षण करने आने की जानकारी के बाद भी स्कूल से प्रधानपाठक एवं शिक्षक के चले जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानपाठक को फटकार लगाते हुए सुधार करने के निर्देश दिये है। साथ ही इस निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष विभिन्न समस्याएं एवं मांगे भी रखी है जिसका जल्द निराकरण एवं पूरा किये जाने आश्वस्त भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here