शुभमन गिल फिर बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 पायदान की छलांग

0

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का ताज एक बार फिर से हासिल कर लिया है। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी ने टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 230 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 48वां स्थान हासिल कर लिया है। शुभमन गिल अपने करियर में तीसरी बार वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं।

शुभमन गिल ने मिचेल को पछाड़ा, ईशान किशन का जलवा

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं खेल रहे थे, जिसका फायदा शुभमन गिल को मिला और वे मिचेल को पछाड़कर दोबारा वनडे के शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। मिचेल इस साल जनवरी से नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज थे। वहीं, टी20 रैंकिंग की बात करें तो भारत के ईशान किशन 910 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। ईशान किशन ने हाल ही में 916 रेटिंग अंक हासिल किए थे, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में अभिषेक शर्मा (931) और डेविड मलान (919) के बाद तीसरी सबसे बड़ी रेटिंग है।

टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 151 रन बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 230 पायदान चढ़कर सीधे 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा दो स्थान के सुधार के साथ T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर आ गए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर सात पायदान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंचे हैं। गेंदबाजों में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 31 स्थानों के सुधार के साथ T20I गेंदबाजी रैंकिंग में 41वें नंबर पर आ गए हैं। चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने वाले वरुण चक्रवर्ती तीन स्थान खिसकने के बावजूद अभी भी टॉप-10 गेंदबाजों में बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here