सबसे कम मैचों में टीम को IPL फाइनल पहुंचाने वाले कप्तान की लिस्ट

0

इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी टीम को फाइनल तक ले जाना किसी भी कप्तान के लिए एक बड़ी परीक्षा होती है। कुछ कप्तानों को टीम का कॉम्बिनेशन बनाने और फाइनल तक पहुंचने में सालों लग जाते हैं, वहीं आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसे रणनीतिकार भी रहे हैं जिन्होंने कप्तानी संभालते ही बहुत कम मैचों के भीतर अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले जब हम इतिहास के पन्नों को पलटते हैं, तो कप्तानी के कुछ ऐसे हैरान करने वाले आंकड़े सामने आते हैं जहां कप्तानों ने सीजन के बीच में कमान संभाली या अपने पहले ही सीजन में टीम को खिताबी मुकाबले में खड़ा कर दिया। आइए नजर डालते हैं सबसे कम मैचों में बतौर कप्तान अपनी टीम को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले दिग्गजों की पूरी लिस्ट पर।इस लिस्ट में भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले शीर्ष पर काबिज हैं। साल 2009 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जिसके बाद सीजन के बीच में केविन पीटरसन की जगह अनिल कुंबले को टीम का कप्तान बनाया गया था। कुंबले ने जादुई कप्तानी करते हुए बतौर कप्तान महज 9 मैचों के भीतर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2009 के फाइनल में पहुंचा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here