सलमान खान के पड़ोसी को HC से फटकार- सोशल मीडिया किसी को बदनाम करने का लाइसेंस नहीं, पोस्‍ट डिलीट करें

0

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पड़ोसी केतन कक्कड़ को बॉम्बे हाई कोर्ट ने पनवेल स्थित उनके फार्महाउस से जुड़े प्रॉपर्टी को लेकर विवाद मामले में सोशल मीडिया पर किए गए उनके पोस्ट और वीडियो को हटाने पर विचार करने को कहा है। यह विवाद पनवेल स्थित पड़ोसी संपत्तियों से जुड़ा है, जहां सलमान खान का एक फार्महाउस है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया तक पहुंच होने का यह मतलब नहीं है कि कोई व्यक्ति किसी के भी खिलाफ, यहां तक कि मशहूर हस्तियों के खिलाफ भी, मानहानिकारक सामग्री पोस्ट कर सकता है।जवाब में खान ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है

कोर्ट ने यह कॉमेंट करने के साथ ही सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस के एक पड़ोसी को एक्टर के खिलाफ अपने पोस्ट हटाने पर विचार करने के लिए कहा। जवाब में, खान ने मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कक्कड़ के बयान मानहानिकारक थे। एक्टर की तरफ से ये भी कहा गया है कि कक्कड़ के सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसी सामग्री थी जो कथित तौर पर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का सकती थी।

कोर्ट ने पूछा- सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री क्यों अपलोड करनी चाहिए

जस्टिस शर्मिला देशमुख की एकल पीठ खान की अपील पर सुनवाई कर रही थीं, जिसमें उन्होंने सिविल अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें पहले मानहानि के मामले में उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया गया था। इसी दौरान उन्होंने सवाल किया कि किसी व्यक्ति को अपनी शिकायतें संबंधित अथॉरिटीज के सामने रखने के बजाय सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री क्यों अपलोड करनी चाहिए बल्कि इसके बजाय उचित कानूनी फोरम के जरिए समाधान तलाशना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here