स्पिनर्स वाली पिच पर भी कूटे, सीजन में पूरी तरह फेल, कुलदीप यादव को लेकर क्या सोचती है दिल्ली कैपिटल्स

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। सीएसके के दोनों स्पिनरों अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। डीसी के स्पिनर अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की, लेकिन मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन स्पिनर माने जाने वाले और डीसी के लिए खेल रहे कुलदीप यादव अपने रंग में नजर नहीं आए।

मुश्किल विकेट पर कुलदीप ने 34 रन दिए

कुलदीप यादव ने सीएसके के खिलाफ 3 ओवर में 34 रन दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके। यह पहला मौका नहीं था। कुलदीप आईपीएल 2026 में अब तक अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। सीजन के 10 मैचों में वह सिर्फ 7 विकेट ले सके हैं। उनकी इकोनॉमी 10 से भी ज्यादा की है। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप को डीसी के मुख्य कोच हेमांग बदानी का समर्थन मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here