itzerland Shooting: उत्तरी स्विट्जरलैंड के आराउ शहर में रविवार तड़के एक रेव पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एक रेसकोर्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुईSwitzerland Shooting: उत्तरी स्विट्जरलैंड के आर्गौ कैंटन की राजधानी आराउ से एक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। रविवार तड़के एक रेव पार्टी के दौरान हुई अचानक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एपी के मुताबिक यह दिल दहला देने वाली घटना ज्यूरिख से लगभग 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित ‘आराउ शाचेन’ के एक प्रसिद्ध हॉर्स रेसिंग ट्रैक (रेसकोर्स) में हुई। स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 2:30 बजे, जब ‘आराउ रेव’ नाम के इस इवेंट में सैकड़ों लोग संगीत की धुनों पर थिरक रहे थे, तभी अचानक अज्ञात हमलावर ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, फायरिंग होते ही वहां चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके भी पूरी तरह सील
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कैंटोनल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है और स्थानीय स्विमिंग पूल को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस इलाके से पूरी तरह दूर रहें।









































