Punishment To Gwalior SSP: ग्वालियर हाईकोर्ट से एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव को छह घंटे तक कोर्ट में खड़े रहने की सजा मिली। यह सजा कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही को लेकर थी। जेल प्रशासन की ओर से 34 बार पुलिस को पत्र लिखा गया लेकिन कैदी को ले जाने के लिए बल नहीं दिया गया।
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर एसएसपी को हाईकोर्ट से अनोखी सजा मिली है। पेशी के दौरान कोर्ट ने उन्हें छह घंटे तक खड़े रहने की सजा दी। इसके बाद एसएसपी ने रक्षित निरीक्षक और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है। यह पूरा मामला ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद एक कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज से जुड़ा है।
एएसएसपी को छह घंटे रखा गया खड़ा
पुलिस की लापरवाही की वजह से कैंसर पीड़ित कैदी समय परदिल्ली के एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर अपने ट्रीटमेंट का फॉलो अप नहीं करवा सका। यह मामला कोर्ट में पहुंचा तो SSP को कोर्ट में 6 घंटे तक खड़ा रखा गया। जिसके बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।
दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज
जानकारी के अनुसार ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद नरहरि नाम का एक बंदी कैंसर से पीड़ित है। दिसंबर 2025 में नरहरि को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने नरहरि को फॉलो अप के लिए मार्च 2025 में बुलाया था। बंदी नरहरि को एम्स ले जाने के लिए जेल प्रशासन ने ग्वालियर पुलिस को 34 बार पत्र लिखा।
कैदी को ले जाने के लिए पुलिस बल नहीं मिला
कैदी नरहरि के लिए 34 बार पत्र लिखे जाने के बावजूद ग्वालियर पुलिस ने बल उपलब्ध नहीं करवाया। इसके बाद यह मामला ग्वालियर हाईकोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने एसएसपी को तलब कर लिया है। ग्वालियर एससएसपी की कोर्ट में पेशी हुई।
छह घंटे तक खड़े रहने की सजा दी
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने इस मामले ग्वालियर एसएसपी को छह घंटे तक कोर्ट में खड़े रहने की सजा थी। फैसले के बाद वह छह घंटे तक कोर्ट में खड़े रहे हैं।
इसके बाद एसएसपी ने की कार्रवाई
इसके बाद ग्वालियर SSP को इस मामले की गंभीरता का एहसास हुआ और उन्होंने रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार समेत आरक्षक देवेंद्र भदौरिया को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। रक्षित निरीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन ठीक ढंग से नहीं किया जबकि देवेंद्र भदोरिया पर आरोप है कि उसने मिले हुए पत्रों की फाइल को आगे नहीं बढ़ाया।










































