हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस सीरीज से टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब पूरी तरह फिट हो गए हैं और भारत की अगली टी20 और वनडे सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। चोट से उबरने के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से तय किया गया रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे टीम इंडिया को आने वाले मुकाबलों में एक अनुभवी ऑलराउंडर का साथ मिलेगा। वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से यह बेहद अहम खबर मानी जा सकती है।

हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के बाद पीठ में ऐंठन और बाद में जांघ की मांसपेशी में हल्की चोट के कारण खेल से दूर रहे थे। इसी वजह से वह अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पूरी तरह फिट हो गए हैं और टीम इंडिया में वापसी को तैयार हैं। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में उन्होंने रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल भी पूरा कर लिया है। जो किसी भी चोटिल खिलाड़ी के लिए वापसी करने पर अनिवार्य है।कब आ सकते हैं मैदान पर?

भारतीय टीम को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 27 अगस्त को दौरे की समाप्ति के बाद भारत सितंबर के महीने में वेस्टइंडीज की मेजबानी करने वाला है। दोनों टीमों के बीच पहले 3 मैच की वनजे सीरीज होगी। जिसकी शुरुआत 27 तारीख से हो जाएगी। इसके बाद 5 मैचों की टी20 श्रृंखला भी खेली जाने वाली है। संभावित रूप से वनडे टीम में हार्दिक नजर आ सकते हैं।

टीम इंडिया के जरूरी हार्दिक पंड्या

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी ऑलराउंड प्रतिभा प्लेइंग-XI में संतुलन लेकर आती है। उनकी गैर हाजिरी में भारत ने शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और सूर्यांश शेडगे को आजमाया है, लेकिन कोई भी हार्दिक वाला इम्पैक्ट नहीं डाल पाया है। अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उनका फिट और उपलब्ध रहना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here