शनिवार को ट्रंप ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है क्योंकि वह ‘बुरी तरह हार रहा है।’ ट्रंप ने एक कॉलेज फुटबॉल मैच के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘वे समझौता करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि यह ठीक है। मैं भी समझौता करना चाहता हूं।Iran US War: युद्ध रोकने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के अपने 7 दिनों के रोडमैप पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि इस प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बारे में उसे पता है लेकिन अभी उसे अपने मध्यस्थकार के जरिए यूएस से आधिकारिक जवाब का इंतजार है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक सात दिनों के सीजफायर वाले ईरान के इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया है।
‘अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार’
ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान ने इस सप्ताह दिए एक प्रस्ताव में कहा था कि यदि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों को वापस लेता है और लेबनान को शामिल करते हुए संघर्ष विराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।
यह समझौता स्वीकार्य नहीं होगा-ट्रंप
हालांकि शनिवार को ट्रंप ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है क्योंकि वह ‘बुरी तरह हार रहा है।’ ट्रंप ने एक कॉलेज फुटबॉल मैच के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘वे समझौता करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि यह ठीक है। मैं भी समझौता करना चाहता हूं। लेकिन वह समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।’फरवरी के अंत में अमेरिका और इजराइल द्वारा इस्लामिक गणराज्य (ईरान) पर हमले किए जाने के बाद ईरान ने प्रभावी रूप से जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था। ईरानी धमकियों और जलमार्ग में जहाजों पर किए गए हमलों के कारण वहां से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में काफी कमी आई है।ईरान को औपचारिक रुख का इंतजार
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अंतिम फैसला लेने से पहले मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के औपचारिक रुख का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने का कोई भी कदम तेहरान की शर्तें पूरी होने पर निर्भर करेगा, जैसा कि अल जज़ीरा ने रिपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘हमारी शर्तें स्पष्ट हैं और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की दिशा में कोई भी कदम इन शर्तों के पूरा होने पर निर्भर है।’
प्रावधानों को स्वीकार करने से ट्रंप का इनकार
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अराघची ने आगे कहा, ‘उन्हें (अमेरिका को) इस गतिरोध से केवल बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है; यही हमारा रुख है।’वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अहम समुद्री व्यापार मार्ग को लेकर प्रस्तावित क्षेत्रीय समझौते को फिर से खारिज किया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण शिपिंग रूट से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।






































