आग-बबूला हुए Karan Aujla, फैन पर फूटा गुस्सा

0

Karan Aujla Video: पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया में पी-पॉप कल्चर टूर पर हैं। एडिलेड कॉन्सर्ट के दौरान फैन की हरकत से करण नाराज हो गए। घटना का वीडियो वायरल है।Karan Aujla Video: पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) इन दिनों ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अपने पी-पॉप कल्चर टूर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एडिलेड में हुए उनके कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। करण का ये क्लिप देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए नजर डालते है इस परSunny Deol के साथ सोशल मीडिया पर हुआ खेला! पान मसाला एड का पुराना वीडियो हुआ वायरल)

करण औजला का फूटा गुस्सा

दरअसल, करण स्टेज पर गाना गा रहे थे, तभी एक फैन ने अपनी जैकेट स्टेज पर फेंक दी। जैकेट करण के पास आकर गिरी। उन्होंने उसे उठाया और अपना गाना पूरा किया। गाना खत्म करने के बाद करण ने उस फैन को सामने आने के लिए कहा। करण ने फैन से कहा, ‘अगर हिम्मत है तो सामने आओ, देखते हैं तुम सच में अपने पिता के बेटे हो या नहीं।’ इसके बाद उन्होंने फैन से पूछा कि उसने जैकेट क्यों फेंकी। करण ने कहा, ‘प्यार से फेंकी थी ना? तू पागल है क्या?’ उन्होंने फैन को दोबारा ऐसा न करने की सलाह दी। हालांकि, बाद में करण शांत हो गए और उन्होंने फैन से जैकेट वापस देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वह जैकेट पर साइन कर देंगे। करण ने फैन से कहा कि ऐसी हरकत न करे, क्योंकि वह सिर्फ उसी के लिए परफॉर्म करने नहीं आए हैं और इस वजह से काफी समय खराब हुआ।बता दें कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस करण के सपोर्ट में उतर आए। कई लोगों ने कहा कि करण ने पहले अपना गाना पूरा किया और उसके बाद फैन को जवाब दिया। कुछ यूजर्स ने कहा कि जैकेट जानबूझकर फेंकी गई लग रही थी और लाइव शो के दौरान कलाकारों का सम्मान करना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने करण के शांत तरीके से मामला संभालने की तारीफ भी की। करण औजला अपनी शानदार सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अपने पी-पॉप कल्चर टूर के तहत परफॉर्म कर रहे हैं। उनका अगला शो 18 और 19 अगस्त को मेलबर्न में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here