Mukesh Khanna Slams Shah Rukh Khan-Ajay Devgn: मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘केसरिया आदाब’ के लिए लताड़ लगाई है। उन्होंने सरकार के एक्शन पर भी खुशी दिखाई।Mukesh Khanna Slams Shah Rukh Khan-Ajay Devgn: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों मुसीबत में घिरे हुए हैं। पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए तीनों बॉलीवुड स्टार्स के खिलाफ एफडीए ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ से नोटिस में विज्ञापन के सिलसिले में जवाब मांगा गया है। एफडीए के इस एक्शन की लोगों तो सराहना की ही थी। वहीं अब मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी सरकार के एक्शन पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो साझा कर तीनों कलाकारों को भी लताड़ लगाई है।मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपनी वीडियो में तीनों कलाकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “सरकार की तरफ से, एफडीए की तरफ से तीन बड़े कलाकारों को जो मार्केट में ‘केसरिया आदाब’ करते घूम रहे थे, उनके खिलाफ उन्होंने नोटिस भेजा है। मुझे खुशी होती है कि मेरी बातों का सरकार संज्ञान तो लेती है, ये बात भी है कि थोड़ा लेट लेती है। मैंने स्कूल के बच्चों के किताबों के बोझ की बात उठाई थी। काफी सालों बाद संज्ञान लिया गया। मैंने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने की मांग की है, तो उसपर भी मुहीम शुरू हो चुकी है। मैं ये जो काफी वक्त से कह रहा हूं कि बड़े-बड़े कलाकार जो खुद को बहुत अच्छा समझते हैं और लोगों को गलत जीवन जीने की राह दिखा रहे हैं। ये केसरिया आदाब करते हैं। मैंने बहुत बार बोला है कि आप कर क्या रहे हो। आपके पास करने के लिए इतना कुछ है, फिर ये क्या कर रहे हो।”मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने वीडियो में आगे कहा कि भले ही वो इसे इलायची का विज्ञापन कहते हैं, लेकिन वे उसी ब्रांड को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे हैरानी ये है कि सरकार ने इसपर एक्शन लेने में इतनी देर क्यों लगा दी। मुझे इस बात पर खुशी है कि दोनों को नोटिस भेजा गया है और सवाल किया गया है कि ये आपने क्यों किया है? मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके।










































