स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG ODI Aaj ka Toss Kaun Jeeta: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज आज यानी, 13 जून से होगा। धर्मशाला में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का साया है। भारी बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है। पिच को पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया है।
भारत और अफगानिस्तान के हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल चार बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें भारत ने 4-0 से बाजी मारी है। यानी की वनडे में अफगानिस्तान ने भारत को कभी भी हरा नहीं पाया है। स्पिनर्स से लैस अफगानिस्तान इतिहास रचना चाहेगी। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमान के इरादे से उतरेगी।
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टॉस की जानकारी-
कब शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच? (IND vs AFG Match Timing)
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1ः30 बजे से शुरू होना था।
कितने बजे होगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच के बीच का टॉस? (IND vs AFG Match Toss Timing)
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होना था, लेकिन बारिश चलते देरी हो रही।










































