कश्मीर पर प्रोपेगैंडा फैलाने की तैयारी में पाकिस्तान, यूरोप में भेजेगा दूत, सिंधु जल संधि पर भी लगा रहा जोर

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार कश्मीर मुद्दे पर प्रोपेगैंडा फैलाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल को ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में भेजने की तैयारी कर रहा है, जो कश्मीर मुद्दे पर समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगा। इसके तहत इन देशों के सांसदों, नीति-निर्माताओं, थिंक-टैंक और मीडिया संगठनों से बातचीत की जाएगी। हालांकि, इसे पाकिस्तान की PoK में चल रहे विद्रोह से ध्यान भटकाने की हताश कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

PoK में विरोध से ध्यान हटाने की कोशिश

इस्लामाबाद यह कदम ऐसे समय में उठाने जा रहा है, जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में उसे सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पाकिस्तान को मांगें पूरी करने के लिए 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम दे दिया है और ऐसा न होने पर आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here