कौन हैं अभिषेक पोरेल? छात्रा से दुष्कर्म का लगा आरोप, हाई कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

0

कोलकाता: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले अभिषेक पोरेल की दिक्कतें बढ़ती हुईं नजर आ रही है। मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में कोलकाता हाई कोर्ट ने अभिषेक समेत 2 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। हाई कोर्ट ने हुगली के मगरा थाने की पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। क्रिकेटर पर छात्रा से यौन उत्पीड़न और निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप है।

मुश्किल में फंसे अभिषेक पोरेल

छात्रा का आरोप है कि अभिषेक पोरेल शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। फिर निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल भी किया और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर मगरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद हाई कोर्ट ने सुनवाई कर गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही खिलाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं, ताकि फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर फैलने से रोका जा सके।अन्य महिलाओं के साथ भी धोखे का आरोप

पीड़ित छात्रा के वकीलों ने अदालत में अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह की हरकत होने का दावा किया है। वकीलों ने कहा कि अभिषेक पोरेल के मोबाइल में कई महिलाओं की निजी तस्वीरें हैं जिनको उन्होंने प्रेम जाल में फंसाकर हासिल किया। इस संबंध में अदालत में सबूत भी पेश कर दिए गए हैं। इन सबके बीच अभिषेक की ओर से सभी आरोपों को खारिज किया गया है। जानकारी के अनुसार क्रिकेटर छात्रा के साथ बीते 3 साल से रिलेशनशिप में थे।

कौन हैं अभिषेक पोरेल ?

घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलने वाले अभिषेक पोरेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। साल 2023 से वह डीसी के साथ जुड़े हुए हैं। अबतक 35 मुकाबलों की 33 पारियों में उन्होंने 25 की औसत और 145 के स्ट्राइक रेट के साथ 769 रन बनाए हैं। बंगाल के लिए लिस्ट-ए में उनके नाम 21 पारियों में 833 रन हैं, वहीं फर्स्ट क्लास में 32 मुकाबलो में 1408 रन अपने खाते में जोड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here