ज्यादातर लोग घर शिफ्ट करने के बाद भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस में पता सिर्फ इसलिए नहीं बदलवाते क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके लिए RTO के चक्कर लगाने पड़ेंगे या लंबा कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि कई जगहों पर ड्राइविंग लाइसेंस को पहचान के डॉक्यूमेंट के तौर पर स्वीकार किया जाता है। ऐसे में लाइसेंस में पता अपडेट होना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। दरअसल आज के डिजिटल दौर में ऐसा बिल्कुल नहीं है और आप घर पर रहते हुए ही फोन या लैपटॉप की मदद से अपने DL में पता अपडेट कर सकते हैं।
- ऑनलाइन अपने ड्राइविंग लाइसेंस में पता अपडेट कराने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ऐसे में आप इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें।
- सबसे पहले आपके पास मौजूदा ड्राइविंग लाइसेंस की स्कैन की गई कॉपी होनी चाहिए।
- इसके बाद नए पते के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड राशन कार्ड, 3 महीने पुराना बिजली/पानी/टेलीफोन का बिल, रेंट एग्रीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पहचान के प्रमाण के तौर पर पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर कार्ड आदि तैयार रखें।
- इसके अलावा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए साफ और हाल में खींची गई फोटो और सफेद कागज पर लिए गए डिजिटल सिग्नेचर की कॉपी की भी जरूरत पड़ेगी।
- इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से आप Parivahan Sarathi पोर्टल पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस का पता बहुत आसानी से बदल सकते हैं। ऐसे में किसी एजेंट या बिचौलिए के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं रहेगी और साथ ही समय की भी पूरी बचत होगी।













































