जानिए आईपीएल 2021 में सभी 8 कप्तानों की उम्र, कौन है सबसे युवा और कौन सबसे उम्रदराज

0

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 में एक बार फिर से 8 टीमें पूरे दमखम के साथ खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी। मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुक्रवार को होने वाली भिड़ंत से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और 30 मई तक टी20 क्रिकेट के इस सबसे प्रतिष्ठित और शानदार क्रिकेट आयोजन का सफर रोमांचित करेगा। इस बार भी इन 8 टीमों के कप्तान कौन-कौन हैं और जानते हैं कि किसकी उम्र क्या है।

आईपीएल के इस नए सीजन में सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड अभी कुछ ही दिन पहले रिषभ पंत ने बनाया, जब चोटिल कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह उनको दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान चुना गया। रिषभ पंत इस सीजन के सबसे युवा कप्तान होंगे जिनकी उम्र 23 वर्ष है। आइए जानते हैं सबसे उम्रदराज से लेकर सबसे युवा कप्तान तक की पूरी लिस्ट।

  1. महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) – उम्र 39 वर्ष 276 दिन
  2. इयोन मोर्गन (कोलकाता नाइट राइडर्स) – उम्र 34 वर्ष 211 दिन
  3. डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) – उम्र 34 वर्ष 164 दिन
  4. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – उम्र 33 वर्ष 344 दिन
  5. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – उम्र 32 वर्ष 155 दिन
  6. केएल राहुल (पंजाब किंग्स) – उम्र 28 वर्ष 356 दिन
  7. संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) – उम्र 26 वर्ष 149 दिन
  8. रिषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स) – उम्र 23 वर्ष 187 दिन

ये तो बात हुई मौजूदा सीजन के कप्तानों की। अगर बात करें आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे युवा कप्तान की। तो इस लिस्ट में रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है जिन्हें 22 वर्ष 187 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान बनाया गया था। ये हैं आईपीएल इतिहास में अब तक के पांच सबसे युवा कप्तान..

1. विराट कोहली – 22 वर्ष 187 दिन

2. स्टीव स्मिथ – 22 वर्ष 344 दिन

3. सुरेश रैना – 23 वर्ष 112 दिन

4. श्रेयस अय्यर – 23 वर्ष 141 दिन

5. रिषभ पंत – 23 वर्ष 144 दिन इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में युवा कप्तानी का रिकॉर्ड दर्ज करने वालों में इस समय सभी सक्रिय क्रिकेटर हैं। बस श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से मौजूदा सीजन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। जबकि स्टीव स्मिथ और सुरेश रैना के पास अब कप्तानी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here