दतिया में मतदान के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस हार देखकर ही आरोप लगाती है

0

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia Election 2026) में गुरुवार को मतदान के बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई। मतदान के दौरान दोनों दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया और एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का जताया भरोसा

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में अपना वोट डालने के बाद कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाना और दतिया का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ उन्होंने ‘कमल’ के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार अच्छी संख्या में मतदान होगा और जनता भाजपा के विकास कार्यों के समर्थन में वोट करेगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान चुनाव हारने के बाद आरोप लगाने की रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोप उसकी हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, वह इसी तरह के आरोप लगाती है।

भावुक होने पर भी दी सफाई

भाजपा नेता ने कहा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को लगी चोटों को लेकर भावुक हुए थे, न कि चुनावी हार के कारण। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने चुनाव नहीं हारा था, बल्कि उनका टिकट रद्द कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे में हार का सवाल ही नहीं उठता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here