दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग जारी, सुबह साढ़े 11 बजे तक 34.12 फीसदी मतदान; तीन अगस्त को आएंगे नतीजे

0

दतिया। दतिया उपचुनाव (Datia By Polls) के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट देंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव (By- Polls) के कारण मिल रहा है।दतिया विधानसभा में एक लाख 16 हजार 116 पुरुष व एक लाख चार हजार 284 महिला तथा 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार, 30 जुलाई को मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here