Bhopal News: भोपाल फैमिली कोर्ट में एक महिला ने तलाक की अर्जी लगाई है। महिला पर उसका पति नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बना रहा है। वहीं, महिला ने फैसला लिया है कि वह पति को छोड़ देगी लेकिन नौकरी नहीं। उसने 10 साल पहले दूसरे धर्म के युवक के साथ लव मैरिज की थी।भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित फैमिली कोर्ट में एक महिला ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी है। महिला के पति चाहते हैं कि वह अपनी नौकरी छोड़ दे। लेकिन महिला ने नौकरी छोड़ने की जगह पति को छोड़ने का फैसला किया है।10 साल पहले हुई थी शादी
दोनों की शादी 10 साल पहले हुई है। शादी के बाद महिला की एक बच्ची भी है। दोनों ने लव मैरिज की थी। साथ ही दोनों के धर्म भी अलग-अलग हैं। पत्नी अपने पति से उम्र में छोटी है।
स्कूल में परवान चढ़ा था प्यार
महिला को उससे प्यार तब हुआ था, जब वह स्कूल के आखिरी साल में थी। उस समय शादी के लिए कानूनी उम्र भी पार नहीं कर पाई थी। महिला ने अलग-अलग धर्मों के होने और पति के अनपढ़ होने के बावजूद, उससे शादी कर ली।
शादी के बाद सब कुछ ठीक चलता रहा
वहीं, शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चलता रहा। महिला ने अपने पति का धर्म अपना लिया। हालांकि उसने अपना नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बदला। पति एक रेस्टोरेंट चलाता था और इतनी कमाई कर लेता था कि घर का खर्च चल सके।सरकारी अस्पताल में काम करती है महिला
करीब पांच साल पहले महिला ने नौकरी की तलाश शुरू कर दी। उसे एक सरकारी अस्पताल में काम मिल गया। यहीं से दोनों के बीच में परेशानी शुरू हो गई। पति ने उसके नौकरी करने पर आपत्ति जताई लेकिन महिला नहीं मानी। उसने एक दोपहिया वाहन खरीदा और खुद से ड्यूटी जाने लगी।
पति को नहीं आ रहा था यह पसंद
वहीं, पति यह पसंद नहीं था कि उसकी पत्नी अपने पुरुष और महिला सहकर्मियों के साथ घुल-मिलकर रहे। वह लगातार दबाव डालता रहा कि वह नौकरी छोड़ दे और घर संभाले।मां के साथ रहने लगी महिला
मामले में काउंसलर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विवाद के बाद महिला ने पति का घर छोड़ दिया और अपनी मां के साथ रहने लगी। वह ढाई साल से अलग रह रही है।
तलाक की अर्जी दी
इसके बाद महिला ने तलाक की अर्जी दी है। महिला ने अपनी अर्जी में कहा कि उसका पति उसकी आजादी पर पाबंदी लगाने की कोशिश करता है। कोई काम नहीं करता और पूरे दिन घर पर रहता है। साथ ही कई लोगों से कर्ज ले रखा है।
नौकरी ने पति को छोड़ेगी
काउंसर ने कहा कि महिला ने काउंसलिंग के दौरान दो टूक शब्दों में कहा है कि मैं नौकरी नहीं छोड़ूंगी। अपने पति को ही छोड़ दूंगी। कई दौर की काउंसलिंग के बाद भी दोनों में सहमति नहीं बनती दिख रही है।










































