Mangal Rang: राम-सिया के विवाह का दिखा दिव्य नजारा, ‘रामायण’ के नए गाने में बरसा प्रेम

0

Mangal Rang Song From Ramayana: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हो गया है। इस गाने में राम-सिया के विवाह की खूबसूरत झलक दिखाई दी।Mangal Rang Song From Ramayana: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म “रामायण’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ‘रामायण’ फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। वहीं साउथ के सुपरस्टार यश फिल्म में बतौर रावण नजर आएंगे। ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म की रिलीज से पहले हो रही कमाई को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक मूवी के लिए कितने ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं हाल ही में ‘रामायण’ का एक गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हुआ है। इस गाने ने यू-ट्यूब पर आते ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया है। ‘मंगल रंग’ गाने में भगवान राम और माता सीता के विवाह का दिव्य नजारा देखने को मिला।‘रामायण’ (Ramayana) के लेटेस्ट सॉन्ग ‘मंगल रंग’ में एक-एक सीन देख दर्शक मोहित हो गए। गाने में माता सीता के स्वयंवर से लेकर उनके विवाह और साथ में उनके वनवास जाने तक, हर चीज को खूबसूरती से दिखाया गया है। गाने में देवी सीता के रूप में साई पल्लवी और भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर बेहद प्यारे लगे। दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की रही। बता दें कि इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने के म्यूजिक एआर रहमान ने दिये हैं तो वहीं इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। ‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने पर आया दर्शकों का रिएक्शन

‘मंगल रंग’ गाने पर दर्शक खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये साथ में कितने प्यारे और कितने मासूम लग रहे हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं माता सीता को मुस्कुराते हुए देख अपनी मुस्कुराहट नहीं छुपा पा रहा हूं।” तीसरे यूजर ने लिखा, “मुझे लग रहा है कि ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी बनने वाली है।”

बता दें कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ दिवाली के खास मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मूवी में अरुण गोविल, लारा दत्ता और रवि दुबे जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here