अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल ध्वस्त, 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी, 18 गिरफ्तार, ऑपरेशन ट्राइडेंट पर बोले अमित शाह

0

शाह ने एक्स पर कहा- मोदी सरकार ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ एक और जोरदार प्रहार किया है। 23 अक्टूबर को हमारी एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की और एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल को ध्वस्त कर दिया।Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को लेकर केंद्र की सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए उपलब्धियां गिनाई हैं। अमित शाह ने एक्स पर कहा- मोदी सरकार ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ एक और जोरदार प्रहार किया है। 23 अक्टूबर को हमारी एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की और एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल (नशीले पदार्थों के तस्कर गिरोह) को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला, 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए, और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के जरिए तस्करी

यह नेटवर्क ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के जरिए भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के हर नेटवर्क को खत्म करने के भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारत तब तक प्रहार करता रहेगा, जब तक कि नार्को-कार्टेल का पूरी तरह से खात्मा नहीं हो जाता। केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस बलों से बनी नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने वाली टीम को हार्दिक बधाई।

क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट

इस ऑपरेशन के जरिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वोत्तर (असम, मणिपुर, मिजोरम) के रास्ते चल रहे एक संगठित ड्रग तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान अब तक 18 प्रमुख संदिग्धों/तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस ऑपरेशन में न केवल नशीले पदार्थों की जब्ती हुई, बल्कि ड्रग्स के पैसों को ठिकाने लगाने वाले 100 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला लेनदेन का भी भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय एजेंसियों (जैसे NCB) और राज्य पुलिस बलों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया ताकि ड्रग सप्लाई चेन और उनके वित्तीय स्रोतों दोनों पर एक साथ वार किया जा सके। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने X पोस्ट में दोहराया कि सरकार “नशामुक्त भारत” के अपने संकल्प के तहत जीरो-टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here