‘मना भी कर सकते थे’- Daler Mehndi विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल की दो टूक, माफी की मांग से फेरा मुंह!

0

Minister Subodh Uniyal On Daler Mehndi Row: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर सुबोध उनियाल ने एक बार फिर से बात की है। माफी की मांग के बीच उन्होंने कहा कि वह मना भी कर सकते थे।Minister Subodh Uniyal On Daler Mehndi Row: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी कुछ दिनों पहले नवरात्रि इवेंट में परफॉर्म करने गए थे। जहां कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके ऊपर शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर मीका सिंह, अनुपम खेर और कपिल शर्मा सहित कई सितारे दलेर मेहंदी के समर्थन में नजर आए। उन्होंने दावा किया कि दलेर मेहंदी कभी शराब नहीं पीते हैं। मीका सिंह ने मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से माफी की भी मांग की। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग बातचीत के बाद मीका सिंह ने ये मामला बंद कर दिया। लेकिन अब कैबिनेट मंत्री ने एक बार फिर से दलेर मेहंदी संग हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि दलेर मेहंदी की अगर तबीयत ठीक नहीं थी तो वह परफॉर्म करने से इंकार भी कर सकते थे। सुबोध उनियाल ने इस बारे में कहा, “हमने तो शुरुआत भी नहीं की थी। अगर वो बड़े कलाकार न होते तो उनको बुलाया ही क्यों जाता? बड़े कलाकार नहीं होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों देते, उनकी बात स्वीकार की जाती। बड़े कलाकार थे। अगर सेहत खराब है तो दो बातें हैं। मना भी किया जा सकता था और मंच पर जनता को भी कहा जा सकता था। मुझे भी बता सकते थे कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, क्योंकि ये किसी के चेहरे पर तो नहीं लिखा होता है कि किसी की सेहत खराब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here