परेश रावल ने ममता बनर्जी का उड़ाया मखौल, कांग्रेस पर भी तंज! राग‍िनी नायक को कहा- क्‍वीन ऑफ म‍िस्‍ड कॉल्स

0

बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर परेश रावल जहां एक ओर अपनी फिल्‍म ‘भूत बंगला’ की सक्‍सेस का जश्‍न मना रहे हैं, वहीं 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद वह सोशल मीडिया पर खासे एक्‍ट‍िव हो गए हैं। एक्‍टर ने एक के बाद एक X पोस्‍ट में ममता बनर्जी के हालिया ‘इस्‍तीफा नहीं देने’ के फैसले का मखौल उड़ाया है। जबकि पांच में से चार राज्यों में कांग्रेस की करारी श‍िकस्‍त पर भी तंज कसा है। 70 साल के परेश रावल ने लगे हाथ कांग्रेस नेता रागिनी नायक का भी मजाक उड़ाया है और उन्‍हें ‘द क्‍वीन ऑफ मिस्‍ड कॉल्‍स’ बताया है।

परेश रावल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्टी के पूर्व सांसद भी हैं। 04 मई को विधानसभा चुनाव में नतीजों में कांग्रेस को केरल (63 सीटें) छोड़कर बाकी चार में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पश्‍च‍िम बंगला में जहां भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस पार्टी में महज 2 सीटों पर जीत मिली है, वहीं पुडुचेरी में वह 1 पर ही जीत सकी। इसी तरह तमिलनाडु में 5 सीटों और असम में 19 सीटों पर ही कांग्रेस का परचम लहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here